spot_img

बिहार सर्किल में रिलायंस JIO का जलवा, दिसंबर 2019 में जुड़े करीब 2.5 लाख नए ग्राहक


पटना / बिहार

ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस Jio सीएमएस यानी कन्जयूमर मार्केट शेयर में बिहार सर्किल में सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की है। 

Jio ने नवंबर 2019 में बिहार-झारखंड सबसे तेज बढ़त हासिल करने का सिलसिला जारी रखा है। Jio ने 31 दिसम्बर तक 2019 तक 2,43,006 नए ग्रहकों को अपने साथ जोड़ा।

ट्राई आंकड़ो के मुताबिक नबम्बर 2019 में Jio के पास 2,78,80,382 ग्राहक थे जो अगले एक महीने में बढ़कर 2,81,23,388 तक पहुंच गया है।

इस दौरान एयरटेल को 3,59,483 ग्राहको का नुकसान हुआ। नबम्बर 2019 में बिहार-झारखण्ड में एयरटेल के 3,58,15,764 ग्राहक थे जो दिसम्बर में घटकर 3,54,56,281 रह गया था। 

ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक वोडा-आइडिया को दिसम्बर 2019 में 4,84,985 ग्राहकों को खोना पड़ा। नबम्बर में बिहार-झारखंड में वोडा-आइडिया के पास 1,59,16,391 ग्राहक थे जो दिसम्बर में घटकर 1,54,31,406 रह गया था।

ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक

दिसम्बर 2019 में पब्लिक सेक्टर की BSNL ने भी 1,70,085 नए ग्राहकों को जोड़ने में कामयाबी हासिल की। नबम्बर 2019 में बिहार-झारखंड में BSNL के पास 51,40,243 ग्राहक थे जो दिसम्बर में बढ़कर 53,10,328 हो गये है।

रिलायंस Jio ने बिहार-झारखंड में सभी टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़ने में कामयाबी हासिल की है। Jio ने अपनी सेवाओं के जरिए सबसे ज्यादा ग्रोथ की रफ्तार कायम रखा है।


नमन

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!