रजौली/बिहार।

रजौली प्रखंड में संत निरंकारी मिशन की ओर से निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म के 66 वें दिवस पर रविवार को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सेवा दल के सभी भाई बहनों ने एक-एक कोने की सफाई की।

संत निरंकारी मिशन हरदिया के कार्यकर्ता परम सत्कार महेंद्र शर्मा के नेतृत्व मे लगभग 60 से 70 कार्यकर्ताओं ने सभी झाड़ी एवं कचरे को सफाई अभियान चला कर सफाई की। इस अभियान में बड़े से लेकर बच्चों तक सभी ने हिस्सा लिया। संस्था के सदस्य अशोक शर्मा ने बताया हरदिया यूनिट 612 के द्वारा कि अभियान का प्रमुख उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता करना है।

इस मौके पर संस्था के सेवादल परशुराम सिंह, सुजीत कुमार, छोटू पण्डित ,राम प्रवेश शर्मा जयेंद्र शर्मा सुनीता कुमारी रूबी कुमारी अंजना आंचल रेखा एवं सेवा दल के सभी भाई एवं बहनों के टीमों का नेतृत्व कर सफाई अभियान में हिस्सा लिया।




