रांची।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
पंचम झारखंड विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। यह सत्र 8 जनवरी तक चलेगा। सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ग्रहण किया। सत्र शुरू होते ही प्रोटेम स्पीकर स्टीफन मरांडी ने नव निर्वाचित विधायकों शपथ दिलाया। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका सीट छोड़कर बरहेट सीट से शपथ ग्रहण की।
हेमंत ने छोड़ी दुमका सीट
सीएम हेमंत सोरेन ने बरहेट सीट से विधायक के रूप में शपथ ली है और दुमका सीट छोड़ दी है. इससे पहले खबर आयी थी कि हेमंत सोरेन बरहेट सीट छोड़ देंगे और वहां से पत्नी कल्पना सोरेन को चुनाव लड़ा सकते हैं. लेकिन, अब बरहेट सीट से हेमंत के शपथ लेने के बाद कयास लगाये जा रहे हैं कि कल्पना सोरेन अब दुमका सीट से उपचुनाव लड़ सकती हैं।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
गौरतलब है कि 2019 विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन ने बरहेट के साथ दुमका विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा था, और दोनों ही सीटों पर उनकी जीत हुई थी.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
2014 में बरहेट सीट से ही जीते थे हेमंत
2014 के विधानसभा चुनाव की बात करें, तो हेमंत सोरेन ने उस वक़्त भी दुमका के साथ बरहेट सीट से चुनाव लड़े थे. हेमंत 2014 में दुमका सीट से चुनाव हार गये थे. वही साहिबगंज जिला के बरहेट विधानसभा सीट से ही उन्होंने चुनाव जीता था.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)