दुमका।
झारखंड में भाजपा के सबसे बड़े बागी सरयू राय के साथ कई बागी साथ हो लिये हैं। इन बागियों का चेहरा सरयू राय बन गए हैं। जरमुंडी में भाजपा के सबसे बड़े बागी सीताराम पाठक ट्रक छाप लेकर मैदान में कूदे हैं। अब इनके लिए सरयू राय स्टार प्रचारक बनकर आएंगे।
यहां 20 दिसम्बर को चुनाव है। 16 दिसम्बर को सरयू जरमुंडी पहुंच जाएंगे। सरयू राय यहां कई सभा भी करेंगे और जनसंपर्क कर सीताराम पाठक के लिए वोट भी मांगेंगे। आज झारखंड में सरयू राय काफी सुर्खियों में हैं। राजनीति की पंडितों की माने तो सरयू राय का आगमन कई मायनों में भारी न पड़ जाय। इस बार चुनावी रंग देखने लायक होगा। एक ओर भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने खुद पीएम मोदी आ रहे तो भाजपा के बागी के लिए सरयू राय। किसका रंग ज्यादा गाढ़ा होगा यह तो जनता ही बता सकती है।