झारखंड/रांची:

झारखण्ड में मानसून के समय तपतपाती धुप ने सूबे की जनता के लिए परेशानी का सबब बना दिया है. वही बारिश के इंतजार किशानो की निगाहे आसमान पर टिकी हुई है.

बताया जा रहा पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं ने झारखंड में मॉनसून की रफ्तार रोक रखी है. इस वजह से झारखंड में मॉनसून के आने में10 दिन देरी है. जून के अंतिम सप्ताह तक बारिश की सम्भावना है .
पश्चिम बंगाल में आकर रुक गया मॉनसून:

इसरो के मल्टी हजार्ड वार्निंग प्रोजेक्ट के सदस्य कर्नल संजय श्रीवास्तव के अनुसार पाकिस्तान में पेशावर के मुल्तान इलाके से चली हवा की रफ्तार के कारण मॉनसून पश्चिम बंगाल में आकर रुक गया है. इसकी गति नार्थ इस्ट राज्यों में तेज है. इस कारण ऊपरी राज्यों में अच्छी बारिश हो रही है. कर्नल श्रीवास्तव के अनुसार इन हवाओं के कारण बंगाल के अाधे इलाके, बिहार, उत्तरप्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में मॉनसून प्रभावित हो गया है.
15 दिन करना होगा इंतज़ार:
इधर, मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में मॉनसून करीब 15 दिन देर होने का अनुमान है. इससे पूर्व 22 से 25 जून के बीच स्थानीय कारकों और विक्षोभ के कारण बारिश हो सकती है. वही झारखण्ड मौसम विभाग ने भी इस समय की ( मानसून के समय ) तपती गर्मी और के मौसम को काफी घातक बताया है साथ ही विभाग के अनुसार पुरे झारखण्ड में अभी सामान्य डिग्री के अनुसार ३ से ४ डिग्री तपिस बढ़ी हुई है राजधानी में तो सामान्य डिग्री से 6 से 7 डिग्री जायदा तपिस आंकी जारही है जो कही ना कही घातक है।
चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोग परेशान:
वही चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोग परेशान हैं. राजधानीवासी राज्य में अब तक मॉनसून की बारिश शुरू नहीं होने का असर साफ दिख रहा है. राजधानी में सुबह सात बजे से ही सूरज के तेवर तल्ख रहते है. उमस और गर्मी से लोग परेशान है . सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जानेवाले बच्चों को हो रही है . दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण लोगों का सड़क पर निकलना दूभर हो गया है .
मानसून की दगेबाज़ी ने लोगो को काफी परेशां कर दिया है बारिश के इंतजार में किसान के साथ साथ आम जनता भी अपनी नज़रे आसमान की तरफ टिक टिकाये हुए है की कब बारिश होगी और हरयाली का आनंद और लुत्फ़ उठा सकेंगे।


