
Deoghar Premier League: क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। देवघर प्रीमियर लीग (DPL) के 13वें संस्करण का भव्य आगाज 12 अप्रैल 2026 से के के एन स्टेडियम में हो गया है।

शहर में क्रिकेट का उत्साह चरम पर है और मैदान में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

इस बार डीपीएल में कुल 5 टीमें ((ब्राउन बियर, पिंक पैंथर, ब्लैक रॉयल्स, ऑरेंज लायंस, ब्लू रॉकर्स)) भाग ले रही हैं, जो खिताब के लिए एक-दूसरे से कड़ी टक्कर देंगी।
टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला पिंक पैंथर और ब्राउन बियर्स के बीच खेला जाएगा, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
आयोजकों की मानें तो इस लीग का आयोजन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मानकों के अनुरूप किया जा रहा है। खिलाड़ियों को बेहतर अनुभव देने के लिए मैच में ‘डिसीजन रिव्यू सिस्टम” जैसी आधुनिक सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जो आमतौर पर बड़े स्तर के मैचों में ही देखने को मिलती है।
इसके साथ ही, क्रिकेट प्रेमियों के लिए मैच का सीधा प्रसारण भी किया जा रहा है, ताकि खेल प्रेमी कहीं से भी इस रोमांचक लीग का आनंद ले सकें।
देवघर प्रीमियर लीग न सिर्फ खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच है, बल्कि स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।



