
नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का एलान कर दिया गया है। हर साल देश के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस पर 29 अगस्त को दिए जाने वाले विभिन्न पुरस्कारों के नाम सामने आ गए हैं।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा समेत 11 खिलाडियों को खेल रत्न से नवाज़ा जायेगा।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा, रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।
बता दें कि हर साल, 29 अगस्त को भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के हॉकी टीम के स्टार रहे मेजर ध्यानचंद की जयंती पर 29 अगस्त 2012 को पहला राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया था। इस दिन को इस महान हॉकी खिलाड़ी के सम्मान में मनाया जाता है और देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया जाता है।



