
Deoghar: यूं तो देवघर DC मंजूनाथ भजंत्री और गोड्डा सांसद के बीच की दूरी जगजाहिर है लेकिन, जिलाधिकारी की तरफ से अचानक लिए गए एक्शन से फ़िलवक्त संताल के सियासी गलियारे में भूचाल आ गया है।

मामला जिले के मधुपर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव से जुड़ा है, दरअसल, उपचुनाव के दौरान डॉ निशिकांत दुबे ने कलक्टर भजंत्री के खिलाफ अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल के ज़रिए उनपर JMM के एजेंट की तरह काम करने समेत कई आरोप लगाए थे। हालांकि, चुनाव बाद मामला ठंडा पड़ गया था लेकिन, छः महीने बाद अचानक देवघर DC ने जिले के अलग-अलग थानों में सांसद के खिलाफ केस दर्ज करवा एकबार फ़िर सियासी गर्माहट पैदा हो गया है।

जिला जनसपंर्क अधिकारी के हस्ताक्षर से दर्ज कराए गए केस में सांसद पर तमाम तरह के आरोपों की फ़ेहरिस्त जारी किये गए हैं। उधर, एक साथ पांच केस दर्ज किए की सूचना मिलते ही एकबार फिर सांसद महोदय ने अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिए देवघर उपायुक्त पर निशाना साधा है।
सांसद ने झारखंड पुलिस को ट्वीट करते हुए लिखा है कि, मुख्य चुनाव आयुक्त के आदेश के मुताबिक मुझपर कोई केस नहीं बनता है, ऐसे में धज्जि उड़ाते हुए मधुपर विधानसभा उपचुनाव के 6 महीने बाद आज 5 थानों में चुनाव आयोग द्वारा हटाये गए देवघर DC के कहने पर केस दर्ज किया गया है।
इतना ही नहीं, सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने खुले तौर पर देवघर DC के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है कि, यह उनके लिए किसी सदमे की बात नहीं बल्कि, खुशखबरी है। बहरहाल, गोड्डा सांसद और देवघर DC के बीच छिड़ी इस जंग का नतीज़ा चाहे जो भी हो लेकिन, संताल की सियासत में गर्माहट तो पैदा कर ही गई है।


