
Deoghar: देश की संसद में कई मुद्दों पर बेबाक अपनी बात रखने…विपक्ष को घेरने…तमाम आलोचनाओं के बावजूद अपने स्टैंड पर कायम रहने और झारखंड की सियासत में अपने दांव-पेंच से सूबे की सरकार को बेचैन रखने वाले जिस गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे का नाम सुनते ही कइयों की राते करवटों में गुजरती है तो कई का बीपी हाई हो जाता है। इस दफे भी गोड्डा सांसद ने कुछ ऐसा ही किया है।

डॉ निशिकांत दुबे को नजदीक से जानने वाले हों या राजनीति के जानकार, इस मुद्दे पर अमूमन सभी का अनुमान करीब-करीब एक सा है, और अगर ऐसा है तो हेमंत सरकार और विपक्ष की बेचैनी बढ़नी भी लाजमी है। क्योंकि, सोमवार की सुबह देवघर हवाई अड्डे के जिस अप्रोच पथ का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर किया गया, राजनीतिक विश्लेषक उसे डॉ निशिकांत दुबे दूरदर्शी सियासी सोच और समझ का परिणाम बता रहे हैं।

जानकारों की माने तो, देवघर हवाई अड्डे के नामकरण को लेकर बीजेपी और विपक्ष के बीच जारी जुबानी तकरार पर डॉ निशिकांत दुबे ने सांकेतिक विराम लगा दिया है जिसके बाद से ही जेएमएम-कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी सांसद की इस सधी हुई चाल का तोड़ तलाशने में जुट गई है, जो अब इतना आसान भी नहीं।
कुल मिलाकर कहें तो अब देवघर हवाई अड्डे के नाम को लेकर सांसद ने एक लकीर खींच दी है और निशिकांत दुबे की यही सियासी समझ उन्हें औरों ने अलग साबित करती है।
Also Read:
- Jharkhand में जिम्मेदार लोगों की क्यों नहीं हो रही गिरफ्तारी, CM दें जवाब: दिलीप घोष
- JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन को Nishikant Dubey का समर्थन, बोले- 13 अगस्त तक फैसला नहीं हुआ तो अनशन करूंगा
- Jharkhand में छात्रों का विरोध 14वें दिन भी जारी, बोले-यह आजाद भारत के लिए सबसे खराब समय
- JPSC गड़बड़ी के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के ससुर को लिया हिरासत में, रिश्तेदारों की संपत्तियों की जांच शुरू
- Deoghar: टैंकर की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत, चालक फरार, पटेल चौक के पास की घटना



