
देवघर: देवघर के बेटे ने जिले का मान बढ़ाया है। देवघर शहर के बरमसिया मोहल्ले के रहने वाले मनोरंजन कुमार ने 64वीं बीपीएससी की परीक्षा में 123वां रैंक हासिल किया है।

कड़ी मेहनत और लगन की बदौलत मनोरंजन कुमार ने इस मुकाम को हासिल किया है। मनोरंजन कुमार के पिता मनोज सिन्हा वन विभाग देवघर में कार्यरत हैं। मां माला सिन्हा अपने लाल की इस सफलता पर ख़ुशी से फूले नहीं समा रहीं। मनोरंजन की सफलता से परिवार और दोस्तों में खुशी का माहौल है। सभी उन्हें बधाई दे रहे।

मनोरंजन ने स्कूल की शिक्षा संत फ्रांसिस स्कूल देवघर से प्राप्त की है। दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित रामजस कॉलेज से उन्होंने मास्टर पॉलिटिकल साइंस में डिग्री हासिल की है।
मनोरंजन बताते हैं कि सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से आप किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


