
Jaipur: संजय सर्किल थाना इलाके स्थित बॉम्बे होटल (Bombay Hotel) के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

पुलिस के अनुसार सीआईडी (विशा) जोन जयपुर शहर के पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह राजावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि ढाका, बांग्लादेश निवासी मोहम्मद बिलाल हुसैन (43) और हाजी मोहम्मद सलमान (57) बॉम्बे होटल के रूम में नंबर 109 में 14 दिसंबर 2021 की रात से 15 दिसंबर की सुबह तक ठहरे।

इस दौरान होटल प्रबंधन ने 24 घंटे के भीतर ना तो सी फार्म भरा, जोकि अनिवार्य था और ना ही इसके बारे में पुलिस को सूचित किया। विदेशी नियमों की अवहेलना की गई है। पुलिस ने होटल मालिक-प्रबन्धक के खिलाफ विदेशी अधिनियम 1946 की धारा 7/14 का उल्लघंन करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


