
पाली: जिले के शिवपुरा थाने क्षेत्र के चौपड़ा गांव सरहद में एक खेत में काम करते समय शुक्रवार को एक किसान ट्रैक्टर समेत कुएं में गिर गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई।

शिवपुरा थाने के एएसआई भवानी सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेत में चौपड़ा निवासी शिवराम पूनिया जुताई कर रहा था। ट्रैक्टर को घुमाते समय अचानक ट्रैक्टर असंतुलित होकर निकट के कुएं में गिर गया। ट्रैक्टर गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के खेत में काम करने वाले किसान मौके पर पहुंचे तथा क्रेन मंगवा कर ट्रैक्टर में फंसे शिवराम को बाहर निकाल अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि कुएं में पानी बहुत कम था। उसकी गहराई करीब 20 फीट थी। क्रेन की सहायता से ट्रैक्टर को कुएं से निकाला गया। ट्रैक्टर कुएं में फंस गया। हादसे में शिवराम के सिर में गहरी चोट लगी। जिससे उसकी मौत हो गई।


