

जालंधर।

एक बार फिर से देश के कई हिस्सों में कोरोना वायरस (Coronavirus) ने अपना तांडव शुरू कर दिया है. अचानक से कुछ राज्यों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंजाब में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जालंधर में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है।


न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि पंजाब के जालंधर में शनिवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू (Jalandhar Night Curfew) लगा रहेगा। आपको बता दें कि इस दौरान जालंधर में लोगों को बिना किसी खास वजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी रहेगी। यह कब तक जारी रहेगा अभी इसके बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है।
हालांकि इस दौरान नाइट कर्फ्यू में जरूरी सेवाओं पर छूट जारी रहेगी। प्रशासन की ओर से डीसी घनश्याम थोरी ने कहा कि कोरोना के खतरे से निपटने के लिए जालंधर के लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि महानगर में अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले थम नहीं रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी चिंता की बात है कि सबसे ज्यादा नए पॉजीटिव केस स्कूली बच्चों में सामने आ रहे हैं।




