
Deoghar: पूरी बाबानगरी बोल बम के नारे से गुंजायमान हो रही है। बड़ी संख्या में कांवरिया जल लेकर बाबाधाम पहुंच रहे हैं। राजकीय श्रावणी मेला, 2022 के दूसरे दिन सुबह 04:00 बजे मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया और कांवरियों की कतार तड़के सुबह नेहरू पार्क तक पहुँच गयी थी।

इन शिवभक्तों की गूंज से रूट लाईन गुंजायमान है और सभी कांवरिया कतारबद्ध हो बाबा का जयघोष करते हुए निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावे जलार्पण को लेकर कतारबद्ध कांवरियों को नेहरू पार्क से मानसिंघी फुट ओवर ब्रीज होते हुए बाबा मंदिर के गर्भ गृह में लगे अर्घा के माध्यम से जलार्पण कराया जा रहा है।

रूट लाईन के हर प्वाइंट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किये गये हैं और इसकी निगरानी लगातार उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री द्वारा की जा रही है।







