
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में फिरौती को लेकर अपहरण किये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला मोहनपुर थाना क्षेत्र के कोठिया जानकी निवासी राहुल कुमार नीरज ने दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि 14 दिसंबर को सुबह पांच बजे सारवां स्थित रिश्तेदार के घर से अपने मित्र बांका जिला के जयपुर थाना क्षेत्र के बरदबेहरा निवासी कुंदन यादव एवं दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के सरजोरा बंदरी निवासी सुमन कुमार के साथ बोलेरो से वापस लौट रहा था। उसी दौरान कुंडा थाना क्षेत्र के चीरधनिया के पास स्थित एक सरकारी स्कूल के पास सड़क पर बोलेनो कार खड़ी थी। जब हॉर्न बजाया तो पीछे से दो बाइक पर सवार चार युवक आया और बोलेनो कार से करीब छह युवक उतरा सभी अपने- अपने चेहरे पर मास्क लगाये हुए था।

बताया कि सभी युवक उनलोगों के पास आया और पिस्टल सटा दिया। उक्त 10 युवकों में से उसने तीन को पहचान लिया। जिसमें से एक ऋषि रंजन नारी पकरिया, टूनटून कुमार उर्फ बयाह कुमार साकिन किसनीडीह थाना कुंडा और रघू कुमार के नाम शामिल हैं। हथियार के बल पर तीनों को कब्जे में ले लिया और बोलेरो वाहन पर बैठाकर अपहरण कर लिया। सभी से मोबाइल भी और पॉकेट से 3500 रूपये छिनतई कर लिया। मधुपुर से दो तीन किलो मीटर आगे ले गया और एक घर में रखा।
उपरांत सभी के साथ रड और डंडा से मारपीट किया। मारपीट कर सुमन से पे फोन का यूपीआई नंबर लेकर उसके मोबाइल से 15 हजार निकाल लिया। उपरांत िऋषि रंजन द्वारा उसकी मां से जान मारने की धमकी देते हुए 10 लाख की फिरौती की मांग किया। कहा है कि उसकी मां को अज्ञात स्थान पर बुलाकर 3.50 लाख रूपये फिरौती के रूप में लिया।
उपरांत दोपहर बाद सभी को चांदडीह के पास स्थित एक पुल के पास छोड़ दिया। छोड़ने के क्रम में यह भी धमकी दी की यदि पुलिस को जानकारी देगा तो दुबारा अपहरण कर जान मार देंगे। इधर कुंडा पुलिस मामला दर्ज छानबीन में जुट गयी है।



