
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के गौशाला के पास एक टोटो और बाइक में टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार माथाबांध निवासी लक्ष्मण प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। घायल ने बताया कि वह अपनी दुकान के काम से बाइक से कहीं जा रहा था। उसी क्रम में एक अनियंत्रित टोटो के चालक ने बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर अस्पताल प्रबंधन के द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है।


