सारठ (देवघर)

देवघर जिले में फैले साइबर अपराध के जाल को जड़ से खत्म करने के लिये पुलिस ने अभियान चला रखा है। लगातार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो रही है।

मंगलवार को देवघर की साइबर पुलिस टीम ने पूरे जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। देवघर एसपी के निर्देश पर जिले के पालाजोरी, खागा, पाथरौल, मधुपुर, मारगोमुंडा और सारवां में छापेमारी कर टीम ने साइबर अपराधियों को दबोचा है।

सारठ में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि गिरफ्तार साइबर आरोपी विभिन्न प्रकार के फर्जी मोबाइल नंबर के जरिये फर्जी बैंक पदाधिकारी बन एटीएम बंद होने व चालू कराने को लेकर लोगों को झांसे में लेते थे और रजिस्ट्रर्ड नंबर पर फोन कर, केवाईसी अपडेट कराने, ओटीपी व आधार नंबर पूछ कर उनके आधार लिंक खातों से पैसे की ठगी करते थे। वहीं फोन पे, पेटीएम, मनी रिकवेस्ट भेजकर ओटीपी प्राप्त कर भी ठगी कर रहे थे, इसके अलावा गूगल पर विभिन्न प्रकार के वायलेट व बैंक के फर्जी कस्टमर केयर नंबर के स्थान पर अपना फर्जी नंबर कस्टमाईज कर विभिन्न पेमेंट वायलेट का हेल्प लाइन अधिकारी बन कर आमलोगों से गुप्त जानकारी प्राप्त कर लोगों को अपना शिकार बना रहे थे।
ये हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में मो शमशेर, मो मकसूद अंसारी, अजमत अंसारी बाघमारी के है। जमारूद्दीन अंसारी, मुशरफ अंसारी ललुवाडीह, सारवां थाना के, पाथरोल थाना क्षेत्र के संथाली सिमरा गांव के मोहसीन अंसारी, मारगोमुंडा थाना थेत्र के चंतनारी गांव के इसराफुल अंसारी, खागा थाना के कांकी परसनी गांव के अब्दुल कलाम, पालाजोरी थाना क्षेत्र के ब्रहमशोली गावं के मिरोज अंसारी और आसना गांव के पवन दत्ता शामिल है। इरशाद आलम , हतनवा थाना जरमुंडी का निवासी हैं।
गिरफ्तार पवन दत्ता पूर्व में भी पालाजोरी में साइबर अपराध में जेल जा चुका हैं।
छापेमारी में बरामद
अभियान में पुलिस टीम ने नगद एक लाख 61 हजार, दो चारपहिया वाहन जिसमें एक स्कॉपियो और दूसरा टीयागो जब्त किया है। जबकि तीन बाइक, दो लैपटॉप, एक चेकबुक, 16 पासबुक, 15 एटीएम , 34 सिम व मोबाइल बरामद किये गये है।
साढ़े तीन माह में हो चुके हैं 260 गिरफ्तार
एसपी ने बताया कि वे जब से प्रभार लिये हैं तब से साढ़े तीन माह मे 260 अपराधियों की गिरफ्तार किया गया हैं। इसके अलावा 1400 मोबाइल सिम, 22 लाख नगद, एक दर्जन चार पहिया वाहन समेत कई दर्जनो लैपटॉप, दर्जनों दो पहिया वाहन आदी बरामद किये जा चुके हैं।


