नई दिल्ली।

दिल्ली-NCR में गुरुवार रात करीब 11.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.3 थी और इसका केंद्र गुरुग्राम से 48 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में था।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

जब से लॉकडाउन हुआ है तब से लेकर अब तक दिल्ली में 10 से ज्यादा भूकंप आ चुके हैं और उनका केंद्र भी एनसीआर के आसपास ही रहा है।


