

पाकुड़।

पाकुड़ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से अवैध कोयला का परिवहन धड़ल्ले से जारी है। अवैध कोयला परिवहन को लेकर महेशपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त पिछले एक सप्ताह में पांच से अधिक कोयला लदा ट्रक को जब्त किया जा चुका है।

इसी कड़ी में महेशपुर एसडीपीओ नवनीत हेम्ब्रम ने सख्ती बरतते हुए गुप्त सूचना के आधार पर सोनारपाड़ा चेकपोस्ट से तीन कोयला लदा ट्रक फिर जब्त किया है। तीनों ट्रक चालक खलारी डिपू से कोयला लोडिंग कर दुमका महेशपुर के रास्ते मुर्शिदाबाद के लालगोला के पास जा रहा था। पुलिस टीम ने कागजातों की जांच के बाद परिवहन रूट चार्ट में भिन्नता पाए जाने पर अवैध कोयला ढुलाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




