जमशेदपुर।
जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफ़लता लगी है। पुलिस ने पांच साइबर ठगों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा विगत एक माह के भीतर लगभग 90 लाख रुपयों की ठगी की जा चुकी है।
राज्य के पुलिस महानिदेशक के निर्देश के तहत पूरे राज्य भर में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। जमशेदपुर पुलिस द्वारा भी इसी के तहत सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के द्वारा इस अभियान के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों से पांच साइबर ठगों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके द्वारा विगत एक माह में ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर लगभग 90 लाख रुपयों की ठगी को अंजाम दिया गया है। वैसे ये पांचों एक ही गिरोह के सदस्य है।
हालांकि, अभी तक गिरोह का मुख्य सरगना पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। वैसे जमशेदपुर पुलिस इन पांचों साइबर ठगों के गिरफ्तारी को बड़ी कामयाबी मान रही है।