► रेलवे के मानचित्र से गायब संथाल को पहचान सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने दी।
►रेल लाइन और ट्रेनें देकर देश की राजधानी से जोड़ा संथाल के लोगों को।
►पहले सांसद बने जो एमपी लैड फंड से 40 सालों के इंतजार के बाद चार रेलवे हॉल्ट यात्रियों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराया।
देवघर।
झारखंड बनने के बाद भी राज्य का एक ऐसा क्षेत्र जो रेल लाइन से कटा हुआ था, जहां के ज्यादातर हिस्सों में लोग को ट्रेन पर चढ़ना तो दूर, ट्रेन चलती है कैसे, यह भी देखना नसीब नहीं था। क्योंकि संथाल परगना झारखंड के अति पिछड़े जगहों में से एक था। वैसे लाेगों के सपनों को साकार गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने किया।
जिन्होंने केवल सपने नहीं दिखाए बल्कि सपनों काे धरातल पर भी उतारा। आज के समय में संताल परगना रेलवे के मानचित्र में छा गया है। सांसद बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले रेल नेटर्वक को जोड़ने के लिए रेल मंत्रालय से लेकर कोलकाता स्थित इर्स्टन रेलवे कोलकाता के जीएम और आसनसोल डीआरएम के साथ समन्वय स्थापित किया। बेहतर तालमेल की वजह से संताल में जहां नइ ट्रेनें मिली, वहीं नइ रेलवे लाइनों का निर्माण भी किया गया।
गोड्डा को रेल मार्ग से जोड़ने का श्रेय भी डॉ. दुबे को ही जाता है:-
कभी रेलगाड़ी की आवाज न सुनने वाले गोड्डा को रेलमार्ग से जोड़ा गया। अत्याधुनिक सुविधाओं से जसीडीह, मधुपुर स्टेशन को लैस किया गया तो नए देवघर सहित गोड्डा स्टेशन बनने तक कार्य भी पूरा किया गया। मधुपुर और जसीडीह रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज, एस्केलेटर, और लिफ्ट तक की सुविधा उपलब्ध कराई गई। यात्रियों काे आसानी से टिकट मिल सके इसके लिए ऑटोमेटिक वेंडिग मशीन लगाया गया। वीआइपी और सामान्य यात्रियों के लिए प्रीमियम लाउंज की व्यवस्था भी निशिकांत दुबे की ही देन है।रांची से भागलपुर होते गोड्डा तक ट्रेन विस्तार के लिए रेल मंत्रालय से मंजूरी भी सांसद निशिकांत ने ही दिलाई।
इस दौरान कइ बाधाएं भी आई, लेकिन विकास की कसम लेकर सांसद बने निशिकांत दुबे ने सभी बाधाओं से लड़ते हुए विकास की रूपरेखा को धरातल पर उतारने का काम किया है। गोड्डा से महगामा व महगामा से पीरपैंती रेलवे लाइन इसका जीता जागता उदाहरण है। जिस परियोजना को पूरा कराने के लिए कोयला मंत्रालय को पैसा लगाने के लिये तैयार कराया।
पहले सांसद,जिन्होंने एमपी लैड फंड से चार रेलवे हॉल्ट बनवाया:-
पहले सांसद डॉ निशिकांत दुबे बने हैं, जिन्होंने एमपी लैड फंड से चार रेलवे हॉल्ट बनाकर यात्रियों को सुविधा प्रदान की है। 40 सालों से रेलवे से हॉल्ट बनाने की मांग करने वाले लोगो को सांसद ने अपने फंड से हॉल्ट बनवाकर दिया, वहीं हजारों लोगों के सपनों को साकार किया है। सांसद ने अपने लोकसभा क्षेत्र में अर्जुन नगर, डांडे, धनपतडीह और सरसा स्टेशन पर हॉल्ट बनाकर दिया है।
भागलपुर से गोड्डा तक रेल लाइन बिछाने का काम हो या मधुपुर से दिल्ली तक हमसफर ट्रेन चलाना या फिर नॉर्थ् इस्ट के लिए देवघर से अगरतल्ला तक ट्रेन शुरू करने की बात हो। एक सांसद होने के नाते खुद रेलमंत्री पीयूष गोयल से मिलकर उन्होंने मंजूरी दिलायी और संताल के लोगों को नई ट्रेन सेवा देकर बड़ी सौगात दी। सांसद ने रेलवे के क्षेत्र में ऐसा काम कर दिखाया है, जो आनेवाले सदियों तक संताल के लोग निशिकांत दुबे का नाम लेंगे।