रांची।
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के देवी मंडप रोड में उस वक्त सनसनी फ़ैल गयी जब यहाँ एक मकान से रविवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
बताया जा रहा कि कमरे से बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो अंदर एक लाश पड़ी थी। लाश 40 साल के सुधीर कुमार मिश्रा की थी। मूल रूप से सुधीर पटना का रहने वाला था। रांची के DTO ऑफिस में ड्राइविंग लाइसेंस सेक्शन में काम करता था और यहां अकेले किराए के कमरे में रह रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसकी मौत तीन-चार दिन पहले हो गई है।
शुरुआती जांच में पुलिस मौत की वजह अत्यधिक शराब का सेवन मान रही है। सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सुधीर बहुत शराब पीता था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। सुधीर की मौत की खबर उनके परिजनों को दे दी गयी है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।