देवघर।
साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए देवघर पुलिस लगातार साइबर अपराधियों को गिरफ्त में ले रही है। लगातार हो रही कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप है। शनिवार की देर रात भी देवघर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने 18 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
रविवार को देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 14/15 की रात गठित टीम द्वारा सारठ, मारगोमुण्डा, करौं, पाथरोल थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गयी, जिसमे विभिन्न गांव से 18 साईबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 28 मोबाइल, 51 सिम, 11 पासबुक, 16 ATM, तीन मोटरसाइकिल, एक चेकबुक और 55 हज़ार रूपये नगद बरामद किये गए हैं।
गिरफ्तार किये गये साईबर अपराधी फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ATM बंद होने एवं उसे चालू कराने को लेकर, KYC अपडेट के नाम पर ,PhonePe/Paytm Money Request भेजकर लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे।