गिरिडीह।
गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित न्यू पुलिस लाइन में गुरुवार की सुबह एक कॉन्स्टेबल राजू एक्का का शव उसके ही घर पर फंदे से झूलता बरामद किया गया। लोगों ने आत्महत्या की आशंका जाहिर की है।
मृतक राजू एक्का बरही का रहने वाला था। वो पचबां थाना में तैनात था और न्यू पुलिस लाइन में सरकारी क्वार्टर में परिवार के साथ रहता था। घटना के वक्त घर पर कॉन्स्टेबल की पत्नी, मां और दो भांजी थी।
राजू की पत्नी ने बताया कि वो सुबह घर से बाहर कूड़ा फेंकने के लिए गई थी। जब घर में वापस आई तो देखा, जिस कमरे में राजू था वो अंदर से बंद है। जब दरवाजे को खोला तो राजू को फंदे से झूलता देखा। घटना की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। हालाँकि घटना के पीछे कारणों का अब कुछ पता नहीं चल पाया है।