देवघर।
सड़क हादसा में दो युवक घायल हो गए। दरअसल देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए।
घायल युवकों को देवघर सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। दोनों युवक मोहनपुर थाना क्षेत्र के रहनेवाले हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दोनों युवक घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगो ने दोनों युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई।