रांची।
रांची से वाराणसी जाने के लिए यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। बुधवार से संबलपुर-मंडुवाडीह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। यह ट्रेन संबलपुर-मंडुवाडीह (बनारस) फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संबलपुर से प्रत्येक बुधवार और रविवार को रवाना होगी।
बुधवार के लिए ट्रेन संबलपुर से रात 8.05 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गुरुवार को रांची पहुंचेगी।
इसी तरह, मंडुवाडीह (बनारस)-संबलपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंडुवाडीह (बनारस) से प्रत्येक गुरुवार एवं सोमवार को 22 अक्टूबर से चलेगी। यह ट्रेन 23 अक्टूबर को सुबह 4.15 बजे रांची पहुंचेगी। अभी तक रांची से उत्तर प्रदेश जाने वाली कोई भी ट्रेन नहीं थी। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।