रांची।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
भारत को दो-दो वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान 39 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने शनिवार को 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम दिया. धोनी के इस फैसले के बाद उनके फैंस अपने अपने तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
सीएम हेमंत ने अपने ट्वीट में ये भी कहा है कि झारखण्ड के लाल माही के सम्मान में बीसीसीआई द्वारा एक फेयरवेल मैच आयोजित कराया जाये, जिसकी मेज़बानी पूरा झारखण्ड करेगा और इस मैच का गवाह पूरा विश्व बनेगा।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में लिखा है कि " देश और झारखण्ड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखण्ड का लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पायेंगे। पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं। मैं मानता हूँ हमारे माही का एक फ़ेयरवेल मैच राँची में हो जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। BCCI से अपील करना चाहूँगा कि माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाये, जिसकी मेजबानी पूरा झारखण्ड करेगा।"
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
धोनी ने दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण किया था. हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।