देवघर।

पर्यावरण को बचाना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। देश में कुछ ऐसी संस्थाएं भी हैैं, जो पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्य कर रही है। इसमें इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर भी अपने दायित्व का निर्वहन करता आ रहा है।

इनर व्हील क्लब देवघर सालों से वन संरक्षण एवं पेड़ लगाओ अभियान को हमेशा से पहली प्राथमिकता देता आ रहा है। इसी क्रम में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष अंजू बैंकर की अध्यक्षता मे क्लब की सदस्यों द्वारा देवघर के पुंसिया एवं चुल्हिया गांव में 100 पौधों का वितरण किया गया। साथ ही पौधों के रख-रखाव को लेकर आवश्यक जानकारी भी दी गयी। जिससे आने वाले समय में ग्रामीणों को आर्थिक लाभ मिल सके और वह आत्मनिर्भर हो सकें।

वहीं, कोरोना महामारी को लेकर पौधों का वितरण सोशल डिस्टेंसिंग के साथ किया गया।


