मधुपुर।
पथरोल थाना क्षेत्र के 26 वर्षीय अर्जुन माली ने शनिवार रात फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया।
रविवार की सुबह परिजनों ने रूम का दरवाजा खोला तो देखा अर्जुन फंदे से लटका हुआ है। जिसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। इसी बीच फंदे से उतारकर चिकित्सकों को बुलाया गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी असीम कमल टोपनो युवक के घर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। बताया जाता है कि लॉकडाउन के पूर्व अर्जुन माली लोहा से बने बर्तन का कार्य करते थे। श्रावणी मेला में वह देवघर में लोहा बर्तन की दुकान लगाता था। इसके अलावे पटना, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय सहित कई शहरों में जाकर लोहे के बर्तन को बिक्री करने काम करता था। लॉक डाउन में पिछले 3 माह से वो बेरोजगार हो जाने के कारण परिवार के साथ आकर रहने लगा था। लोगों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से वो परेशान रहने लगा था। हालांकि पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।