देवघर।
सीमावर्ती इलाके के चकाई थाना क्षेत्र के नगड़ी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि चार लोग घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक नगड़ी गांव में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट होने लगी जिसमें दोनों पक्ष के पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।
यहां इलाज के दौरान एक पक्ष के घायल विकास महतो की मौत हो गयी. जबकि नुनेश्वर महतो, मेघन महतो घायल हैं। वहीं दूसरे पक्ष के घायलों में लक्ष्मण वर्मा व धर्म महतो शामिल है। चारों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।