देवघर।

देवघर पुलिस ने पुनसिया से सड़क किनारे झाड़ियों में पेड़ से लटका एक शव बरामद किया है।
बताया जा रहा कि मृतक अजय मेहथा का ससुराल पुनसिया में था, और वो अपने ससुराल में ही रहता था। वहीं, अजय की मौत पर उसके परिजन कह रहे हैं कि अजय महथा की हत्या हुई है, अजय बरमसिया का रहने वाला था।

परिजनों का कहना है कि वह अपने ससुराल पुनसिया में ही रहा करता था, परिजनों ने बताया कि ससुराल में आपसी बातों को लेकर कुछ लोगों से दुश्मनी थी, दुश्मनी में आकर अजय की हत्या कर दी गई है।

हालांकि पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया गया है। तफ्तीश की जा रही है कि आखिर मामला क्या है।



