सारवां/देवघर।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
देवघर जिले के सारवां प्रखंड के गादी गांव में तालाब में नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्ची की मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार गादी गांव के सीताराम यादव की 15 वर्षीय पुत्री रेखा कुमारी और नकुल यादव की 13 साल की भगिनी रायबांध निवासी पिंकी कुमारी नहाने गयी थी. काफी देर तक जब घर नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी. दोनों की मौत की सूचना तब मिली जब पोखरा के मेड़ पर कपड़ा बरामद किया गया. संदेह होने पर ग्रामीणों ने पोखरे में जाल लगाकर खोजबीन की तो दोनों की लाश मिली. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची हुई है, छानबीन जारी है.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
बताया जा रहा कि दोनों बच्ची साथ में ही नहाने गयी थी. पिंकी अपने मामा के घर गादी में रहती थी. दोनों बच्चियों की मौत से पुरे गांव में मातम पसरा है.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)