पाकुड़।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बेनी प्रसाद गुप्ता ने नामांकन से पहले अपने विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ पाकुड़ गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माल्यार्पण के पश्चात गांधी चौक से नामांकन यात्रा निकाली गयी। नामांकन यात्रा में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा प्रत्याशी बेनी प्रसाद गुप्ता ने 2 सेटों में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
इधर, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी दानियल किस्कु ने भी अपने पारंपरिक वेश- भुषा के साथ अनुमंडल कार्यालय में अपना नामांकन किया। दानियल किस्कु अपने सैकडो समर्थको के साथ पैदल मार्च करते हुए गौकुलपुर से अनुमंडल कार्यालय पहुंचे।अपने सड़क मार्ग के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने एक एक लोगो से मुलाकात की. दानियल किस्कु ने इस दौरान प्रेस से रू ब रू होते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता इस क्षेत्र का विकास करना है। लिट्टीपाडा प्रत्याशी के समर्थन मे सैकडो कार्यकर्ता उपस्थित थे।