मधुपुर।

मधुपुर थाना क्षेत्र के आस्था गांव के एक दंपति को अज्ञात अपराधियो द्वारा रविवार रात घर में घूस कर गोली मार दिये जाने का मामला सामने आया है.

जानकारी के अनुसार गोलीकांड में गर्भवती महिला संजीदा खातुन की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. जबकि पति शायर अली गंभीर रूप से जख्मी है. बताया जाता है अपराधियों ने घर घूस कर पहले संजीदा खातुन को गोली मारी , इसके बाद पति शायर अली पर गोली चलाया. वहीं अपराधि घटना के बाद घर में रखे 2 लाख 80 हजार रूपये भी लेकर फरार हो गये.

पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है. घायल शायर अली यूपी के बरेली का रहने वाला बताया जाता है. कुछ वर्ष पहले ही संजीदा से उसका विवाह हुआ था.



