देवघर।

झारखंड लोकल बॉडिज इम्प्लाईज फेडरेशन के बैनर तले देवघर नगर निगम के दर्जनों सफाई कर्मी सड़क पर उतरे.

रैली के ज़रिये विरोध प्रदर्शन करते हुए देवघर नगर निगम के नगर आयुक्त और डीसी कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए उपायुक्त और नगर आयुक्त को चार सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा.

सफाई कर्मियों का कहना है कि सावन महीने में साढ़े चार सौ की संख्या में कर्मचारियों से सफाई कार्य कराया गया था. जिसका मानदेय भुगतान आज तक नहीं किया गया. और मांगे जाने पर बार-बार सिर्फ आश्वासन देकर इन्हें वापस भेज दिया जाता है.
दूसरी तरफ इनका ये भी कहना है कि नगर निगम में सालों भर काम करने वाले डेली बेसीस कर्मचारियों का 18 महिनों से इपीएफ की राशि तो काटी जा रही , लेकिन उसमें 14 माह की काटी गयी राशि इपीएफ खाते में जमा नहीं हुई है. साथ ही 10 सालों से कार्य करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गयी.
मांगों के समर्थन में सफाई कर्मचारियों ने रैली निकाली. रैली के जरीये दीपावली और छठ पूजा से पहले मांग पूरी नहीं होने पर दीपावली और छठ पूजा के समय कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गयी है.



