जामताड़ा।
जामताड़ा के गोविंदपुर-साहिबगंज हाई-वे पर सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना पोसोई पुल के पास हुई है।
जहां मारुति वाहन के अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराने के कारण यह दुर्घटना घटी है। इस दुर्घटना में वाहन चालक भी जख्मी हो गया है। मृत दंपत्ति मुजफ्फरपुर के दाउद नगर का रहने वाले बताये जा रहे है। मौके पर पुलिस पहुंची और घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना से लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रहा। घटना में मृत लोगो का नाम या अन्य जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है। ड्राइवर कुछ बोलने में असमर्थ है।