देवघर।

झारखंड बंगाली एसोसिएशन देवघर ने लोकसभा चुनाव में वोट बहिष्कार का आह्वान किया है.

बंगाली समाज का कहना है कि झारखंड में बंगाली भाषा वासी के प्रति उदासीन रवैया के विरोध में लोकसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार करेंगे. बंगाली समाज बंगाली धर्मशाला के अस्तित्व का अंत और बंगालियों के नाम पर रखे गये सड़कों के नाम को बदलने से नाराज हैं.

उनका कहना है कि बंगाली समाज के अस्तित्व को देवघर में खत्म करने की कोशिश की जा रही है.


