Reported by:आशुतोष श्रीवास्तव
गिरिडीह।

गिरिडीह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पम्पू तालाब में रविवार को शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

शव की पहचान पुलिस लाइन के राजेन्द्र नगर निवासी राजेश कुमार गुप्ता के रूप में हुई। बताया गया कि मृतक खाना खजाना नामक होटल में काम करता था. पांच दिन पहले राजेश घर से सुबह के समय कूड़ा फेंकने निकला था। लेकिन वापस नही लौटा। आज पता चला कि एक शव तालाब में मिला है. देखने पर पता चला कि शव राजेश की है.

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



