spot_img
spot_img

एक लाख का ईनामी नक्सली गिरफ्तार, राइफल समेत 118 कारतूस बरामद 

Reported by: आशुतोष श्रीवास्तव 

गिरिडीह।

भाकपा माओवादी संगठन का इनामी नक्सली जागेश्वर तुरी गिरिडीह पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। असल में गिरिडीह एसपी को यह सूचना मिली कि दुर्दांत नक्सली नुनूचंद के दस्ते की हलचल पीरटांड़ इलाके में हो रही है।

नुनुचंद दस्ते का हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार: 

सूचना के आलोक में एक टीम गठित कर ऑपरेशन शुरू किया गया। सूचना सटीक निकली और पुलिस को इस ऑपरेशन में अहम कामयाबी हाथ लगी। नुनुचंद दस्ते का हार्डकोर नक्सली जागेश्वर तुरी भारी मात्रा में कारतूस और एक मैगजीन व रायफल के साथ दबोच लिया गया। इस अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सीआरपीएफ154 बटालियन के सहायक कमांडेंट संजय कुमार, पीरटांड़ थाना प्रभारी उपेंद्र राय सदल बल शामिल थे।

युवाओं को गुमराह कर बना रहा था नक्सली: 

इस बाबत पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार नक्सली मूल रूप से खुखरा का रहने वाला है और इस पर 1 लाख का इनाम दर्ज है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली पर तोपचांची,पीरटांड़ आदि थानों में कई कांड दर्ज है, और कई मामलों का यह वांछित नक्सली है। फिलहाल यह नक्सली दस्ते में भर्ती प्रक्रिया में संलग्न था और ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को गुमराह कर नक्सली बनाने के कार्य में लगा हुआ था। इसकी गिरफ्तारी को एसपी ने पुलिस के लिए एक अहम कामयाबी बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!