करौं/देवघर।

करौं-करमाटांड़ मुख्य मार्ग स्थित आलमपुर विद्यालय के समीप एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई।

घटना में नारायणपुर थाना क्षेत्र के मंझलाडीह निवासी जयदेव रविदास की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कैराकुंडी निवासी रोहन रविदास घायल हो गया। मृतक व घायल चितरा के दुमदुमी गांव से पारिवारिक विवाद को सुलझाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। तभी यह हादसा हो गया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस द्वारा देवघर भेज दिया गया है. जबकि घायल का इलाज चल रहा है.


