बोकारो।

ग्रामीण किरिटी महतो की हत्या का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों मे से दो आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने कर ली. एक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी की जा रही है.

हत्या का कारण किरिटी महतो का बैल आरोपी के खेत में घुस जाने के कारण बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इसी को लेकर गुस्से में आकर मामा भांजा समेत एक अन्य सहयोगी ने कुदाली मारकर हत्या कर दी थी और शव को जंगल में फेक दिया था. जंगली जानवर के द्वारा कालिकापुर जंगल से शव को खुले स्थान पर ले आया गया था औऱ तब स्थानीय लोगो की जानकारी के बाद पुलिस ने 11 सितंबर को जप्त किया था.

तब मृतका की पत्नी पार्वती देवी ने शव की पहचान अपने पति के रुप में की थी. पत्नी पार्वती देवी ने बरमसिया ओपी में आठ सितंबर को ही पति की गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था. मामले की जानकारी दे रही चास एसडीपीओ बहामन टूटी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त कुदाली व साईकिल को भी जब्त कर लिया गया है.


