गिरिडीह।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
जमशेदपुर में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट में गिरिडीह के आकाश पंडित ने अपने प्रतिभा का परचम लहराते हुए वर्ग 19 का खिताब अपने नाम किया है।
गिरिडीह के आकाश पंडित अंडर-19 सिंगल्स में जमशेदपुर के अनीश मिश्रा को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 15-21, 21-18, 21-16 से हरा कर मोहन मेमोरियल टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। वही डबल्स में आकाश पंडित एंड पार्टनर ने जमशेदपुर के उज्जवल पासवान एंड पार्टनर को हराकर खिताब अपने नाम किया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
बताते चलें कि 29 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक जमशेदपुर के मोहन आहूजा स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट कराया जा रहा था. इस टूर्नामेंट में गिरिडीह स्थित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम के बच्चे भी भाग लिए थे जिसमें सभी बच्चों ने अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन दिखाया। गिरिडीह के अभिषेक सिन्हा अपना बेहतर प्रदर्शन करते हुए रांची के सफी अकरम से हारकर तीसरा स्थान हासिल किया। वही आयुष राज अंडर 15 वर्ग में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखाते हुए रांची से हारकर तीसरा स्थान हासिल किया। जिला बैडमिंटन संघ से जुड़े पदाधिकारी व खेलप्रेमियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)