
Deoghar: कांडों को लेकर मासिक लक्ष्य को पूरा करने के प्रति गंभीर रहे। लक्ष्य को लेकर कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को पुलिस कार्यालय के सभागार में डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक के दौरान एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने यह निर्देश दिया।

कहा कि लंबित कांडों का निष्पादन करने की दिशा में तेजी लाएं। इससे पहले समीक्षा बैठक के दौरान बारी-बारी से सभी थाना में पोसपोर्ट सत्यापन, लंबित समन की समीक्षा की गई। इसके अलावा चोरी, डकैती, लूट कांड के उद्भेन को लेकर थाना स्तर पर की गई कार्रवाई की जानकारी प्राप्त की। वाहन चोरी, मालखाना का निष्पादन को लेकर किए गए कार्यों का भी हाल जाना। वहीं माहवार दिए जा रहे लक्ष्य को हर-हाल में पूरा करने को कहा। थाना प्रभारियों को शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने को कहा।

कहा कि आम लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। मौके पर सदर एसडीपीओ पवन कुमार, एसडीपीओ मधुपुर विनोद रवानी, एसडीपीओ सारठ धीरेंद्र नारायण बंका, सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन, नगर थाना प्रभारी राजीव कुमार, जसीडीह थाना प्रभारी सतेन्द्र प्रसाद, करों थाना प्रभारी यशवंत सिंह, कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रेमप्रदीप, देवीपुर थाना प्रभारी धनंजय सिंह, बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबीड, सारवां थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा, चितरा थाना प्रभारी रजीव कुमार सिंह सहित अन्य सभी इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी मौजूद थे।


