देवघर/देवीपुर:

एम्स निर्माण के लिये हो रहे चारदीवारी निर्माण का काम सुलतानपुर मौजा के ग्रामीणों ने रोक दिया। फाउंडेशन का काम जेसीबी द्वारा कराया जा रहा था।

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकार द्वारा जबरन धानी खेत, कृषि योग्य भूमि का जबरन घेराबंदी किया जा रहा है। रैयतों का कहना है कि सरकार से हमलोग जमीन के बदले में मुआवजा की राशि नहीं लिये हैं। और ना ही सरकार द्वारा अभी तक नोटिस किया गया है। कहा कि दर्जनों रैयतों के लगभग 50 एकड कृषि योग्य भूमि है जिस पर खेती करके परिवार वालों का भरण-पोषण करते हैं, जिसे सरकार द्वारा जबरन लिया जा रहा है। जबकि कोंकहरा, छोटाराजासार व उतीमपुर मौजा में अधिग्रहित भूमि को छोड़ कर सुलतानपुर मौजा में ही धानी खेत लिया जा रहा है।

विरोध करते हुए दर्जनों रैयतों ने कहा कि किसी भी सुरत में जमाबंदी जमीन जो कृषि योग्य है उसकी घेराबंदी नहीं करने देंगे।


