
Deoghar: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह वरिष्ठ बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गुरुवार को देवघर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए बाबूलाल ने हेमंत सरकार (Hemant Sarkar) को भ्रष्टाचार में संलिप्त करार दिया है।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नौकरशाह के ठिकाने पर ईडी (ED) की छापेमारी में बरामद करोड़ों रुपये हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार में संलिप्तता का जीता-जागता प्रमाण है। इससे सरकार की मंशा का पता चलता है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। ईडी की कार्रवाई से राज्य की हेमंत सरकार बौखलाई हुई है।

वहीं, आदिवासी सरना धर्म कोड के बारे में बाबूलाल ने कहा कि यह राष्ट्रीय मसला है। पूरे देश में इसपर विचार-विमर्श किया जाना चाहिए। विचार होने के बाद ही इसे लागू किया जाए।
बाबूलाल गुरुवार को रांची से देवघर पहुंचे थे। यहां से वे बिहार के कटोरिया के लिए रवाना हो गए।


