जामताड़ा:
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
जामताड़ा में पंचायती करने गए एक बुजुर्ग की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना नारायणपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के दुलाडीह टोला में हुई है।
नारायणपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर के कंकरीबाद टोला का रहने वाला कलीमउद्दीन अंसारी उर्फ कुइला मियां दो पक्षों के जमीन विवाद का फैसला करने पहुंचा हुआ था। फैसला करने के क्रम में एक पक्ष उग्र हो गया और कुइला मियां नामक बुजुर्ग को लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
मौके पर पंचायती में जूटे अन्य लोगों ने बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन आक्रोशित एक पक्ष ने हत्या की घटना को अंजाम दे दिया। इस घटना के बाद लोग मौके से फरार हो गए।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
घटना की सूचना लोगों ने नारायणपुर थाना को दिया है. पुलिस लाश को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इधर कुइला मिया की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के बाद उसके परिवार में मातम छा गया है। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)