धनबाद:-
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
धनबाद में तेज रफ़्तार आ रही बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत मौके पर ही हो गई। गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रख एनएच टू को 12 नंबर के समीप जाम कर दिया।
एनएच -2 पर हादसा हुआ. बताया जा रहा तोपचांची प्रखंड के आसनसिंघा की रहने वाली तीस वर्षीय अनीता देवी 12 नंबर एनएच टू सड़क पार कार रही थी। अचानक तेज रफ़्तार से आ रही बोलेरो ने महिला को जोरदार टक्कर मारी जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साए लोगों ने एनएच टू को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सामाजिक लोगों व पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद लोग शांत हुए और सड़क से जाम हटाया।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
वहीँ टक्कर मारने वाला बोलेरो का ड्राइवर मौके से भागने में कामयाब रहा। लेकिन बोलेरो का मालिक स्थानीय लोगों के हत्थे चढ़ गया। लोगो ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।