जामताड़ा:

जामताड़ा में एक वाहन मालिक को अपने ड्राइवर की पत्नी के साथ रंगरेलियां मनाना महंगा पड़ा। ग्रामीणों ने उस व्यक्ति को रात भर बंधक बनाए रखा और जमकर मारपीट की।

दरअसल, जामताड़ा थाना क्षेत्र के भंडारो गांव में ग्रामीणों ने आरोपी व्यक्ति को देर रात महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा. उसके बाद आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। वही उसे बंधक बनाकर रखा। जानकारी मिलने पर एसडीपीओ पूज्य प्रकाश दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा उस व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास किया परंतु ग्रामीण कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस द्वारा पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया. सैंकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट नज़र आयी। लोग व्यक्ति और महिला दोनों को छोड़ने को तैयार ही नहीं थे।


