धनबाद:

धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र के लिलोरी मंदिर के समीप अहले सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न अवस्था मे शव बरामद होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

आसपास के लोगों की शव को देखने के लिए भीड़ जुटने लगी. वही स्थानीय लोगो ने शव मिलने की सूचना कतरास थाना को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है.


दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका:
शव की फिलहाल पहचान अभी तक नही हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दी है. वही शव को देख अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला के साथ पहले दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या की गई है. हालांकि पुलिस का कहना है कि जबतक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाता है. कुछ नही कहा जा सकता है.


