जमशेदपुर:
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
जमशेदपुर के बागबेड़ा की जनता पानी को लेकर एक बड़ी समस्या से जूझ रही है.
बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना द्वारा 13 बस्तियों में पाइप लाइन बिछाया जाना था लेकिन अभी तक पाइप लाइन का काम शुरू नहीं हुआ है।जिसको लेकर परेशान बस्ती के लोगों ने अपने 25 पंचायत समितियों के साथ 25 घंटे का आमरण अनशन उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया है। 25 पंचायत प्रतिनिधियों के साथ 13 बस्ती के लोग 25 घंटे के आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
इन लोगों की एक ही मांग है कि जिला प्रशासन या सरकार अविलंब बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दे नहीं तो अभी 25 घंटे का सांकेतिक आमरण-अनशन है. अगर इनकी मांगे नहीं मानी गई तो यह सभी 25 प्रतिनिधि अपने समर्थकों के साथ अनिश्चितकालीन आमरण-अनशन पर बैठ जाएंगे।
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)